नगर निगम चुनावों की सरगर्मियां शहर में तेज हो गई हैं तथा विभिन्न वार्डों से प्रत्याशी अपनी ताल ठोंक रहे हैं।
हरियाणा सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 550 रूपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का निर्णय लिया है तथा लाभानुभोगियों को पहली अप्रैल, 2012 से इसके बकाया का भुगतान किया जायेगा।
फ्यूल सरचार्ज के नाम तरह-तरह की बढ़ोतरी करके कांग्रेस ने आम आदमी की जेब ढीली करने की तैयारी कर ली है।
जिला सिरसा में कौशल विकास केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा। सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम में यह केन्द्र अपना योगदान देगा।
राज्य के सभी पुलिस थानों में महिलाओं व बच्चों की शिकायतों के निवारण हेतू अलग से विशेष डैस्क बनाये जाने के अतिरिक्त महिलाओं की मदद के लिये सभी जिलों में महिला हैल्प लाइन संख्या-1091 शुरू की गई है।
गांव भिवानी रोहिल्ला में विशाल कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
संत शिरोमणि श्री रविदास द्वारा समाज को दिये गए समानता के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ अनेक कदम उठा रही है तथा छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चल रही है।
हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने स्पैट-2013 के अंतिम चरण की परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी किया है।