चण्डीगढ़, 19 फरवरी- हरियाणा पुलिस ने गोहाना में डम्पर लूट का एक मामला दर्ज किया है। आहुलाना गांव के निवासी अशोक द्वारा दर्ज करवाई गई डम्पर लूट की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मिट्टी ठेकेदार पवन को गिरफ्तार कर मामले की गहराई से जांच की तो यह मामला डम्पर लूट का नहीं बल्कि रुपयों के लेन-देन का पाया गया। उल्लेखनीय है कि पवन ठेकेदार के पास मुकेश ने मिट्टी का कार्य करने के लिए अपना डम्पर लगा रखा था और ठेकेदार से रुपये लिए हुए थे।