रायन इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव
चंडीगढ़, 4 नवंबर 2026: रायन इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़ द्वारा अपने वार्षिक समारोह **रायन थिएटर फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। यह अवसर विशेष रूप से यादगार रहा, क्योंकि रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपनी शिक्षा के क्षेत्र में 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव यानी स्वर्ण जयंती मना रहा है।