Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बीकानेर हाउस के चांदनी बाग में राजस्थान उत्सव-2024 का आयोजन

Updated on Saturday, March 30, 2024 13:35 PM IST

प्रमुख आवासीय आयुक्त श्री आलोक ने किया उत्सव का शुभारंभ

राजस्थान के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से बांधा समां

नई दिल्ली -  
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस के चांदनी बाग में आयोजित राजस्थान उत्सव समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों ने अपनी कला और नृत्य से ऐसा समां बांधा, कि सभी उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
 
राजस्थान उत्सव का शुभारंभ प्रमुख आवासीय आयुक्त आलोक ने दीप प्रज्वलित कर किया।
 

 


इस अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओमप्रकाष, उप आवासीय आयुक्त  रिंकू मीना, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रेया सिंह भदोरिया और पर्यटक स्वागत केन्द्र की उप निदेषक दीपाली शर्मा भी उपस्थित थे।  

राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहायक निदेषक छतरपाल यादव ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या का आरंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ जोधपुर के मो. रफीक और उनके साथी कलाकारों ने गणेश वंदना से किया। इसके उपरांत मोरू सपेरा और उनके दल ने प्रदेश के पारंपरिक चरी, भवई, कालबेलिया एवं घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। अलवर के मशहूर कलाकार उमर फारूख ने भपंग वादन की प्रस्तुति प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए उनका मन मोह लिया।
 

 


कार्यक्रम के उदघोषक अलवर के खेमेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर राज्य सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित राजस्थान मित्र मंडल के सदस्य तथा अन्य आमंत्रित विषिष्टगण भी उपस्थित थे।
 

 

पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन :
इस अवसर पर पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेष के विभिन्न अंचलों से आए लगभग 20 प्रतिभागियों ने विषिष्टजनों एवं आगंतुकों के समक्ष पगड़ी बांधकर दिखाई। इस प्रतियोगिता में निर्धारित जजों के पैनल की अनुषंसा पर तीन लोगों को चुना गया। जिसमें केवल चंद को प्रथम, मुकेष सिंघल को द्वितीय तथा कैलाष नायक को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन :
इससे पूर्व इस अवसर पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को दो समूहों मे विभाजित किया गया। जिसमें 6 से 12 वर्ष के समूह में लगभग 45 बच्चों और 12 से 18 वर्ष के समूह में 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भी निर्धारित जजों के पैनल की अनुषंसा पर तीन प्रतिभागियों को पुरूस्कारों के लिए चयनित किया गया। इन सभी को पुरूस्कार के रूप में गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए।

रूडा द्वारा षिल्प मेले का आयोजन
राजस्थान उत्सव के इस साप्ताहिक कार्यक्रम में जहां एक ओर राजस्थान ग्रामीण गैर कृषि विकास एजेंसी (रूडा) द्वारा आयोजित शिल्प मेले ने अपनी अनूठी शिल्पकृतियों से आगंतुकों को आकर्षित किया, तो दूसरी ओर पॉटर्स व्हील और ब्लॉक प्रिंटिंग वर्कशॉप ने अतिथियों को स्वयं मिट्टी की आकृतियाँ बनाने का रोचक अनुभव प्रदान करवाया। 
Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X