Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

Updated on Thursday, August 13, 2026 09:59 AM IST

लखनऊ, 12 अगस्त - प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय तथा विभागाधीन अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित कराया जाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भर गांव, जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े संदेश भी प्रभावी ढंग से दिए जाएं।

उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर बने। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों तथा आम जनमानस की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के जीवन और उनके योगदान पर वक्तव्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन कराए जाएं। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, वीर सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया जाए।

श्री मौर्य जी ने कहा कि गांव-गांव में यह संदेश पहुंचना चाहिए कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को याद करना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवारों की जानकारी के आधार पर उन्हें कार्यक्रमों में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए ।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

दिल्ली में मनोहर का मोदी माडल, 50 लाख लोगों को राहत, 1511 अवैध कालोनियां नियमित

: दिल्ली में मनोहर का मोदी माडल, 50 लाख लोगों को राहत, 1511 अवैध कालोनियां नियमित

X