Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

Updated on Sunday, April 19, 2026 13:45 PM IST

शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान

पिलानी/जयपुर, 17 अप्रैल, सीएसआईआर–केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर–सीरी), जयपुर परिसर में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम के सीएसआर सहयोग से आयोजित एक माह के एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कौशल विकास कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्‍थानों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्‍य से सीएसआईआर–सीरी ने पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एमिटी विश्वविद्यालय तथा एपेक्स विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इनके माध्‍यम से सीरी एवं इन शैक्षणिक संस्‍थानों के बीच संयुक्त प्रशिक्षण, अनुसंधान, इंटर्नशिप एवं ज्ञान विनिमय को बढ़ावा दिया जाएगा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अरविंद कौल, निदेशक, एनरट्रैक इंस्ट्रूमेंट्स प्रा. लि. थे। उन्होंने अपने औद्योगिक अनुभव साझा करते हुए व्यावहारिक कौशल, अनुकूलन क्षमता एवं सतत सीखने के महत्व पर बल दिया। आईओटी कौशल विकास कार्यक्रम के संबंध में अपने संबोधन में डॉ. पी. सी. पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर–सीरी, ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उभरती प्रौद्योगिकियों में दक्ष, उद्योग के लिए तैयार मानव संसाधन के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण, आधुनिक अवसंरचना एवं औद्योगिक सहयोग के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह डॉ. पी. सी. पंचारिया एवं श्री अरविंद कौल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अमित जैन (अध्यक्ष एवं कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर), डॉ. महेश बुंदेला (निदेशक, पूर्णिमा इंजीनियरिंग कॉलेज, जयपुर), श्री पंकज शर्मा (रजिस्ट्रार, अपेक्‍स यूनिवर्सिटी) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। एमिटी विश्‍वविद्यालय के डॉ. अमित जैन, पूर्णिमा डॉ. महेश बुंदेला, श्री पंकज शर्मा तथा डॉ. पायल बंसल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को उन्नत प्रयोगशालाओं तक पहुँच, औद्योगिक अनुभव एवं विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके करियर अवसरों में वृद्धि होगी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर, पीसीबी डिजाइन, एम्बेडेड प्रणाली, इंडस्ट्रियल आईओटी तथा एंड्रॉयड एप्लिकेशन डेवलपमेन्‍ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम की विशेषता प्रतिभागियों द्वारा एम्बेडेड प्रणाली आधारित परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन रहा, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता एवं रोजगार क्षमता में वृद्धि हुई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय चटर्जी एवं सीरी जयपुर परिसर के प्रभारी वैज्ञानिक श्री साई कृष्‍ण वड्डादि द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

दिल्ली में मनोहर का मोदी माडल, 50 लाख लोगों को राहत, 1511 अवैध कालोनियां नियमित

: दिल्ली में मनोहर का मोदी माडल, 50 लाख लोगों को राहत, 1511 अवैध कालोनियां नियमित

X