नई दिल्ली - दिल्ली सहित देश के कई भागों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारों का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश हुई और दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से कम था। उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार हुई, जिसके कारण इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, आगरा संभागों में तापमान में गिरावट आई।