Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए किए गए सभी आवश्यक प्रबंध - यश गर्ग

Updated on Friday, April 26, 2024 15:57 PM IST

सभी व्यापारिक संगठनों, भटठा यूनियन, पोल्ट्री फार्म को अपनी अपनी संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों को गर्मी व लू से बचाव हेतु इंतजाम करने के दिए गए हैं निर्देश

वन्य प्राणियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए खोदे गए हैं तालाब


पंचकूला - उपायुक्त यश गर्ग ने बताया कि जिला में हीट वेव की स्थिति से निपटने के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होने बताया कि जिला के अतंर्गत आने वाले सभी व्यापारिक संगठनों, भटठा यूनियन, पोल्ट्री फार्म को अपनी-अपनी संस्थाओं पर श्रमिकों को गर्मी व लू से बचाने हेतु इंतजाम करने और पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कार्यस्थलों पर फर्स्ट ऐड का इंतजाम करना भी अनिवार्य है। उन्होने बताया कि स्वास्थय विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर संस्थानों/ श्रमिकों को हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।


उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचकूला में बिड शिकारगाह व खौल हाय रायतन दो वन्य प्राणी विहार हैं। बिड शिकारगाह वन्य प्राणी विहार में वन्य प्राणियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए 8 तालाब खोदे गए हैं और 4 पक्के जलाशय हैं। इसके अलावा टयूबवैल के द्वारा पाईपलाईल के माध्यम से बडे व छोटे तालाबों में वन्य प्राणियों के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खौल हाय रायतन वन्य प्राणी विहार में वन्य प्राणियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए 10 तालाब खोदे गए हैं।

उन्होने बताया कि मोरनी- पिंजौर वन मंडल, कार्यालय के फिल्ड अमले द्वारा वनों में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए गए है । प्रत्येक बीट में दो-दो फायर प्रौटैक्शन वाचर तैनात किए गए है। जंगलों में अधिक से अधिक पौधारोपण का कार्य करवाया जा रहा है जिसमें जंगली जीव जंतुओं के लिए फलदार पौधे भी लगाए गए है। उन्होने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसाईटी पंचकूला शाखा द्वारा शीघ्र ही औद्योगिक ईकाईयों और स्कूल व महाविद्यालयों में प्राथमिक सहायता के प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों और बच्चों को हीट वेव के बारे में जागरूक किया जाएगा। रेडक्रास सोसाईटी द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए जिला में कार्यरत सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।

यश गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एसी/कूलर के साथ साथ पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक की सभी स्वास्थ्य सुविधांओं पर एंबुलैंस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होने बताया कि सभी स्वास्थ्य केद्रों में प्र्याप्त मात्रा में दवाईयों, ओआरएस पैकेटस, तरल पदार्थ और आइस पैकेटस उपलब्ध करवाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X