Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

Updated on Wednesday, August 05, 2026 10:17 AM IST

चंडीगढ़, 4 अगस्त - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से प्रारंभ किए गए "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का राज्य स्तरीय आयोजन देश का सर्वाधिक सहभागिता वाला कार्यक्रम बनकर उभरा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। यह आयोजन विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में देशभर का सबसे बड़ा आयोजन रहा, जिसने युवाओं की जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का नया मानदंड स्थापित किया।

कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के साथ युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे के विरुद्ध जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।

भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के राज्यपालों से अपने-अपने राज्यों के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नशे के विरुद्ध समाज में जनजागरण का नेतृत्व करने का संदेश दिया।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा ने इस राष्ट्रीय अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया। प्रदेश सरकार का लक्ष्य आगामी 100 सप्ताह तक लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर नशे के खिलाफ व्यापक सामाजिक चेतना विकसित करना और हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। इनमें शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देशभर की सबसे अधिक उपस्थिति ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई।

राष्ट्रीय अभियान की सफलता में खेल मंत्री गौरव गौतम के सक्रिय नेतृत्व की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम के सक्रिय नेतृत्व के साथ शिक्षा विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, माई भारत, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा में  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में देश का सबसे बड़ा आयोजन बनकर सामने आया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने The Aarlis होटल ने पंचकूला में पहला विग्नेट कलेक्शन होटल खोला

: आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने The Aarlis होटल ने पंचकूला में पहला विग्नेट कलेक्शन होटल खोला

X