Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मतदाता जागरूकता के लिए विस्तृत नेटवर्क का उठाएं लाभ: मनीष गर्ग

Updated on Tuesday, April 09, 2024 14:26 PM IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागीदार विभागों और निगमों के साथ सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीस्पेशन (स्वीप) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन विभाग ने मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक नवोन्मेषी कदम उठाए हैं।


उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्रदेश में बुनियादी अधोसंरचना का उच्च स्तरीय उपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को समावेशी, जानकारीप्रद और सहभागी बनाने के लिए मतदाता शिक्षा कार्यक्रम और पहल को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।


बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न पहलों पर प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पेट्रोल पम्पों, उचित मूल्य की दुकानों में होर्डिंग और बैनर लगाकर मतदाताओं को शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम को मतदाता जागरूकता आधारित कार्यक्रमों पर भी बल देने को कहा। गर्ग ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के 700 से अधिक पेट्रोल पम्पों पर जागरूकता संबंधी होर्डिंग लगाने और एलपीजी वितरकों को मतदाता जागरूकता के संदेश वाले गैस सिलेण्डर वितरित करने के लिए कहा। उन्होंने बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों में नियमित घोषणाओं के साथ-साथ स्वीप थीम पर आधारित संदेश प्रसारित का भी सुझाव दिया।


उन्होंने प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के दृष्टिगत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विस्तृत नेटवर्क का अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया।


अतिरिक्त मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी ने भी बैठक में बहुमूल्य जानकारी साझा की।


बैठक में निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राम कुमार गौतम, अतिरिक्त मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा, हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X