Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

Updated on Tuesday, July 29, 2025 16:27 PM IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी कालखंड का साक्षी जिला चंबा अपने नैसर्गिक सौंदर्य व समृद्ध लोक कला-संस्कृति के लिए जाना जाता है। अपनी समृद्ध परंपराओं के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला हिमाचल प्रदेश की अनूठी संस्कृति को प्रदर्शित  करने के साथ सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं। 
 
शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजय के प्रतीक माने जाने वाले मिंजर मेला-2025 की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को उनकी प्रसन्नता और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों से पारंपारिक लोक संस्कृति व सामाजिक सौहार्द को संरक्षित  रखने का आह्वान भी किया। 
 
राज्यपाल ने नशीले एवं मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सामूहिक जागरूकता पर बल देते हुए युवाओं को इस बुराई से दूर रहने का परामर्श दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों कोे नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई गई। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नशे जैसी सामाजिक बुराई का प्रभावी संदेश देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 
राज्यपाल ने इससे पहले भगवान रघुवीर एवं लक्ष्मी नारायण को  मिंजर अर्पित की। उन्होंने पारंपरिक कूंजड़ी-मल्हार की मधुर स्वर लहरियों के साथ ध्वजारोहण कर मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ किया। 
 
उन्होंने मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसमें गहरी रूचि दिखाई। 
शिव प्रताप शुक्ल ने संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जिला एवं उप-मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
राज्यपाल को नगर परिषद की अध्यक्षा नीलम नैय्यर ने मिंजर भेंट की।  
 
शिव प्रताप शुक्ल को मिंजर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सम्मानित किया। 
 
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन में हर वर्ग की रुचि का ध्यान रखा गया है। चंबा जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों को भी 8 दिनों तक चलने वाले इस मेले में अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। 
 
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उनकी धर्मपत्नी नीना पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंस राज, डीएस ठाकुर और डॉ. जनक राज, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

: मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

X