Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

Updated on Monday, June 09, 2025 15:22 PM IST

133 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) ईको डोगरा ने आज विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में पौधरोपण किया। बटालियन द्वारा 3 से 5 जून तक कुफरी, तत्तापानी और औट में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक कचरा हटाने की मुहिम जागरूकता अभियान और जन सहभागिता जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर व्याख्यान दिया। इसके उपरान्त, विद्यार्थियों, शिक्षकों और बटालियन के जवानों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और पौधरोपण किया। इसी प्रकार आईटीआई सुन्नी में ‘ए’ कम्पनी ने व्याख्यान, सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।


लार्जी में ‘बी’ कम्पनी में राजकीय माध्यमिक पाठशाला में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, महिला मंडल सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के लिए पर्यावरण जागरूकता पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी गई।


कुफरी के चीनी बंगला और हिमालयन नेचर पार्क में सैनिकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण और सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा बटालियन के मुख्यालय में रॉटरी क्लब के स्वयं सेवकों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन भी किया गया। इसके उपरान्त युवाओं और बटालियन के जवानों ने एक मेगा वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।


इन सभी प्रयासों के माध्यम से 133 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) ईको डोगरा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और प्रदेशवासियों को एक स्वच्छ, हरित हिमाचल बनाने में सहभागी बनने का संदेश दिया।


इस अवसर पर 133 इन्फेंट्री टास्क बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर दीपक कुमार तथा बटालियन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए जागरूक किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

: मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

X