Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट

Updated on Friday, April 26, 2024 16:23 PM IST

राज्यसभा सांसद बोले : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर

चंडीगढ़  - उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की अगुवाई में विकास के नए प्रोजेक्टों को केद्र सरकार से मंजूरी मिली है। भाजपा ने अब संजय टंडन को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है, उत्तराखंड समाज को तीसरी बार हैट्रिक लगाने में योगदान देना होगा।

राज्यसभा सांसद सेक्टर-43 में उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्‌ट और भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, जिससे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य में मुख्य मार्ग से लेकर गांवों में सड़क संपर्क को मजबूती मिली है। इसके साथ ही मोबाइल कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है और कौशल विकास से युवाओं को रोजगार मुहैया हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। गरीब, युवाओं, महिलाओं और किसानों को समृद्ध करने और आगे बढ़ाने का काम दस सालों में किया गया है।

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि उत्तराखंड के लोग उत्तराखंड के लोग उनके परिवार का सदस्य जैसे हैं। उनका विशेष लगाव रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में किए जा रहे विकास से कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है। एक के बाद एक हुई हार से बौखलाई कांग्रेस अब तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए आगे बढ़ने का खतरनाक खेल खेलना चाहती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस का पंजा देशवासियों की मेहनत की कमाई पर पड़ेगा और ऐसा वह पहले भी कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब लोगों को आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर उनको बीमारी में होने वाले खर्च की टेंशन से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस तुष्टिकरण के तहत खास वर्ग को आगे बढ़ाने का है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को विकसित करना है।

उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने उत्तराखंड के लोगों को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने की अपील की। साथ ही, चंडीगढ़ में विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने की भी आह्वान किया। इस अवसर पर सुनीता भट्‌ट, हीरा नेगी, प्रकाश चंद बलूनी, अरविंद बडौली, रसिक महाराज, सुभाष शर्मा, शक्ति देवशाली और सुशांत भट्‌ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


वीरों की भूमि है उत्तराखंड : टंडन
भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। इसी भूमि से लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत और अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा नीतियों को अमलीजामा पहनाने में भी अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड का हर व्यक्ति राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X