Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

Updated on Tuesday, October 13, 2026 19:35 PM IST

ताड़का के सशक्त अभिनय से हरविंद्र सिंह हैरी ने दर्शकों का मन मोहा

मंच के चीफ पैट्रन एवं त्रिकुटा रियल फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डी.पी.एस. ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़:- दिव्य रामायण युवा कला मंच, sector 49, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित 5वें रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव-2026 के तीसरे दिन रामायण के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से रामायण की घटनाओं को जीवंत कर दिया और उपस्थित रामभक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मंच के चीफ पैट्रन एवं त्रिकुटा रियल फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े डी.पी.एस. ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने दिया सेवा का संदेश: आज के मंचन में सर्वप्रथम श्रवण कुमार द्वारा अपने नेत्रहीन माता-पिता को तीर्थयात्रा करवाने का भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया। माता-पिता के प्रति श्रवण कुमार की निस्वार्थ सेवा, प्रेम और समर्पण ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस प्रसंग ने माता-पिता के सम्मान, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक संदेश दिया।
माता सीता के प्रकट् और प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से वातावरण हुआ भक्तिमय
रामलीला में माता सीता के प्राकट्य का प्रसंग तथा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्म का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। राम जन्मोत्सव के मंचन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित रामभक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इन दिव्य प्रसंगों का आनंद लिया।
ताड़का के किरदार में हरविंद्र सिंह हैरी के अभिनय की विशेष सराहना:-दिन के प्रमुख आकर्षणों में ताड़का वध का दृश्य रहा। हरविंद्र सिंह हैरी ने ताड़का के किरदार को अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली हाव-भाव और सशक्त मंचीय प्रस्तुति से जीवंत कर दिया। उनके अभिनय ने दर्शकों पर विशेष छाप छोड़ी और उन्होंने अपनी अदाकारी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
दिव्य रामायण युवा कला मंच के कलाकार प्रत्येक प्रसंग को प्रभावी बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मंच का प्रयास है कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।
आयोजन समिति ने सभी कलाकारों, समिति सदस्यों, सहयोगियों एवं उपस्थित रामभक्तों का आभार व्यक्त किया। साथ ही शहर वासियों से आगामी रामलीला मंचन में सपरिवार शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धक करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

10-11 अक्टूबर को पंजाब और चंडीगढ़ में डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस आयोजित करेगा मेगा इमिग्रेशन सेमिनार

: 10-11 अक्टूबर को पंजाब और चंडीगढ़ में डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस आयोजित करेगा मेगा इमिग्रेशन सेमिनार

X