Hindi English Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• 26 साल से सेक्टर 40-डी मार्केट प्रधान सतीश कुमार ने भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत के खिलाफ खोला मोर्चा : निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान • जनरल वीपी मलिक ने चंडीगढ़ में फोटो 2026 छायाचित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन • वार्ड नंबर 7 से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार हसीन खान ने दाखिल किया नामांकन पत्र • स्वामी ए. पार्थसारथी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 1 से 5 दिसंबर तक होगा भगवद् गीता प्रवचन • एआई के भविष्य को आकार देने के लिए एआईएक्सकॉन 2026 में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ • माँ बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार की शुरुआत, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की • राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन • श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व • वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन • अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली

चंडीगढ़

More News

26 साल से सेक्टर 40-डी मार्केट प्रधान सतीश कुमार ने भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत के खिलाफ खोला मोर्चा : निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Updated on Saturday, November 28, 2026 20:10 PM IST

मार्केट में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, 15 साल से सार्वजनिक शौचालय की मांग पूरी नहीं होने पर जताई नाराजगी

 यदि रावत ने टॉयलेट के फंड के पैसे खा लिये हैं, तो मैं अपनी जेब से पैसे लगा कर टॉयलेट बनवाने के लिए तैयार हूं : सतीश धीमान

चण्डीगढ़ : नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सेक्टर-40डी मार्केट के प्रधान सतीश कुमार ने भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पिछले 26 वर्षों से लगातार मार्केट प्रधान की जिम्मेदारी निभा रहे सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि गुरबख्श रावत के पार्षद बनने के बाद से मार्केट में विकास और बुनियादी सुविधाओं के मामले में कोई ठोस काम नहीं हुआ है।

सतीश कुमार ने कहा कि सेक्टर-40डी मार्केट में आज तक दुकानदारों और यहां आने वाले ग्राहकों के लिए सार्वजनिक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि मार्केट के दुकानदार पिछले करीब 15 वर्षों से शौचालय निर्माण की मांग उठा रहे हैं और इस संबंध में पार्षद को कई बार आवेदन भी दिए गए हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

उनका आरोप है कि हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि अधिकारियों से बात हो गई है और काम आज या कल शुरू हो जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं देती। उन्होंने चैलेंज किया कि यदि रावत ने टॉयलेट के फंड के पैसे खा लिये हैं, तो मैं अपनी जेब से पैसे लगा कर टॉयलेट बनवाने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि पार्षद गुरबख्श रावत और उनके पति वरिंदर रावत से कई बार इस मुद्दे पर बातचीत की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। सतीश कुमार ने मार्केट में बेंच, हरियाली, घास और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मार्केट के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जो वादे किए गए थे, वे भी पूरे नहीं हुए।

मार्केट प्रधान ने आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में भी मार्केट की स्थिति नहीं सुधरती। दुकानदार पूरे साल त्योहारों के सीजन का इंतजार करते हैं, लेकिन पार्किंग की अव्यवस्था, अधूरे विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मार्केट में दुकानदारों की सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

सतीश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार वर्षों से पार्षद के साथ उनकी मुलाकात तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम केवल चुनाव के समय लोगों के बीच आना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता और व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करवाना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका चुनाव लड़ने का फैसला किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण नहीं, बल्कि मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से है। सतीश कुमार के अनुसार, उनकी पहली प्राथमिकता मार्केट में सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग, सफाई, हरियाली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल या उम्मीदवार दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करवाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा की ठोस गारंटी देता है, तो वे उसके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

सतीश कुमार ने कहा कि अब मार्केट के दुकानदार केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे। उन्हें विकास के वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए।

Have something to say? Post your comment
जनरल वीपी मलिक ने चंडीगढ़ में फोटो 2026 छायाचित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

: जनरल वीपी मलिक ने चंडीगढ़ में फोटो 2026 छायाचित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 7 से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार हसीन खान ने दाखिल किया नामांकन पत्र

: वार्ड नंबर 7 से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार हसीन खान ने दाखिल किया नामांकन पत्र

स्वामी ए. पार्थसारथी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 1 से 5 दिसंबर तक होगा भगवद् गीता प्रवचन

: स्वामी ए. पार्थसारथी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 1 से 5 दिसंबर तक होगा भगवद् गीता प्रवचन

एआई के भविष्य को आकार देने के लिए एआईएक्सकॉन 2026 में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ

: एआई के भविष्य को आकार देने के लिए एआईएक्सकॉन 2026 में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ

माँ बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार की शुरुआत, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

: माँ बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार की शुरुआत, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन

: राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन

शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

: शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

: चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

X