Hindi English Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व • वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन • अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली • खानपान व जीवनशैली में बदलाव से महिलाओं में पीरियड्स हो रहे अनियमित:विभा बावा • पाईटैक्स ने अमृतसर में तय किया 20 साल का सफर • फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने मिनिमली इनवेसिव यूरोलॉजी में प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए बोस्टन साइंटिफिक इंडिया के साथ की साझेदारी • शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को • Dr inder kaur charitable trust organized educational seminar on de addiction and treatment • अक्षय शर्मा बोले - वोट मांगने आए नेताओं से मांगे पिछला हिसाब • चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

चंडीगढ़

More News

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Updated on Tuesday, November 24, 2026 14:25 PM IST

चंडीगढ़:-पी जी आई, गुरुद्वारा प्रतख दर्शन पातशाही 6वीं में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष गुरुमत समागम से हुई, जिसमें गुरुवाणी पाठ, प्रवचन, शब्द और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 22 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ था और आज 24 नवंबर को पाठ का भोग डाला गया। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरुवाणी और कीर्तन हुआ। इसके उपरांत अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हजूरी रागी और ढाडी जत्थे ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया।

गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारे में विशेष तैयारियां की गई थी। गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक फूलों और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।

पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पी जी आई, सेक्टर 12 स्थित गुरुद्वारा प्रतख दर्शन पातशाही 6वीं में हजारों की तदाद में संगत ने शीश नवाया और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त मानव समाज के कल्याण की मंगल कामना की। समागम में संगत का मार्गदर्शन करते हुए गुरुद्वारा साहिब के कथावाचक भाई नरिंदर सिंह ने कहा कि गुरबाणी, शबद और नाम सिमरन तीनों ही अमृत हैं। इन तीनों से मानव को आत्मिक जीवन व शांति मिलती है। नाम सिमरन अमृत से सभी कष्ट दूर होते हैं। यही संदेश श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने देश-दुनिया को दिया।

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुखदेव सिंह मान ने बताया कि पी जी आई स्थित इस गुरुद्वारे में नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह के सहयोग से पीजीआई में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए रोजाना जलहि मुफ्त रहने की व्यवस्था, निशुल्क द्वयाईयाँ और लंगर उपलब्ध करवाया जाता है।

Have something to say? Post your comment
वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन

शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

: शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

: चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली

: पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली

सीएससीए के मिड टाउन चैप्टर की नई टीम ने संभाला कार्यभार, प्रकाश ढिल्लों बनीं चैप्टर हेड

: सीएससीए के मिड टाउन चैप्टर की नई टीम ने संभाला कार्यभार, प्रकाश ढिल्लों बनीं चैप्टर हेड

आप सरकार द्वारा डी.एन. टी. समाज की जनगणना न कर इस समाज के साथ किया गया कुठाराघात: लखा राम लालका

: आप सरकार द्वारा डी.एन. टी. समाज की जनगणना न कर इस समाज के साथ किया गया कुठाराघात: लखा राम लालका

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

टाई चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2026 के 7वें संस्करण की घोषणा की

: टाई चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2026 के 7वें संस्करण की घोषणा की

शिवम एंटरप्राइजेज एवं प्राइमेजिक फाइनेंशियल सॉल्यूशन ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

: शिवम एंटरप्राइजेज एवं प्राइमेजिक फाइनेंशियल सॉल्यूशन ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

रायन इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

: रायन इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

X