Hindi English Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन • अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली • खानपान व जीवनशैली में बदलाव से महिलाओं में पीरियड्स हो रहे अनियमित:विभा बावा • पाईटैक्स ने अमृतसर में तय किया 20 साल का सफर • फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने मिनिमली इनवेसिव यूरोलॉजी में प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए बोस्टन साइंटिफिक इंडिया के साथ की साझेदारी • शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को • Dr inder kaur charitable trust organized educational seminar on de addiction and treatment • अक्षय शर्मा बोले - वोट मांगने आए नेताओं से मांगे पिछला हिसाब • चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन • यूनाइटेड सिख्स ने नेपाल में राहत अभियान के तहत सामुदायिक रसोई संचालित करने वाले परिवारों को वितरित किया मासिक राशन

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 | वार्ड नंबर 4 से विनोद कुमार की दावेदारी मजबूत, जनता के बीच बढ़ता जनसमर्थन

Updated on Friday, November 20, 2026 17:14 PM IST

चंडीगढ़ - दिसंबर 2026 में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 4 में आम आदमी पार्टी की ओर से विनोद कुमार का नाम टिकट के प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है। उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता और जनता के बीच मजबूत संपर्क को देखते हुए उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

विनोद कुमार लगातार वार्ड नंबर 4 के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है।

विनोद कुमार का विशेष जोर स्थानीय समस्याओं जैसे साफ-सफाई, सड़क, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव पर है। उनका मानना है कि वार्ड का विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करे।

स्थानीय स्तर पर उन्हें मिल रहे सकारात्मक समर्थन से उनके समर्थकों में उत्साह है। विनोद कुमार जनता से आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने और वार्ड के विकास में सहभागी बनने की अपील कर रहे हैं।

अब सभी की निगाहें पार्टी के आधिकारिक टिकट वितरण पर टिकी हैं। वार्ड नंबर 4 में विनोद कुमार की सक्रियता ने उन्हें चुनावी चर्चा का प्रमुख चेहरा बना दिया है।

Have something to say? Post your comment
शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

: शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

: चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन

पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली

: पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली

सीएससीए के मिड टाउन चैप्टर की नई टीम ने संभाला कार्यभार, प्रकाश ढिल्लों बनीं चैप्टर हेड

: सीएससीए के मिड टाउन चैप्टर की नई टीम ने संभाला कार्यभार, प्रकाश ढिल्लों बनीं चैप्टर हेड

आप सरकार द्वारा डी.एन. टी. समाज की जनगणना न कर इस समाज के साथ किया गया कुठाराघात: लखा राम लालका

: आप सरकार द्वारा डी.एन. टी. समाज की जनगणना न कर इस समाज के साथ किया गया कुठाराघात: लखा राम लालका

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

टाई चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2026 के 7वें संस्करण की घोषणा की

: टाई चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2026 के 7वें संस्करण की घोषणा की

शिवम एंटरप्राइजेज एवं प्राइमेजिक फाइनेंशियल सॉल्यूशन ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

: शिवम एंटरप्राइजेज एवं प्राइमेजिक फाइनेंशियल सॉल्यूशन ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

रायन इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

: रायन इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

इंदिरा कॉलोनी में आम आदमी पार्टी की मोहल्ला मीटिंग का  हुआ आयोजन

: इंदिरा कॉलोनी में आम आदमी पार्टी की मोहल्ला मीटिंग का हुआ आयोजन

X