चंडीगढ़ - आज इंदिरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 4 में आम आदमी पार्टी की मोहल्ला मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में विनोद कुमार सहित मोहल्ले के सभी सम्मानित निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। विनोद कुमार ने आम आदमी पार्टी की ओर से विश्वास दिलाया कि आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने पर क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।
वहीं, मोहल्ले के सभी लोगों ने भी आम आदमी पार्टी और विनोद कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने तथा सहयोग देने का विश्वास दिलाया।