Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• समर्थ जियो के 150 विशेष बच्चों ने टाइटैनिक शिप कार्निवल का किया दौरा • एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया • श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर इंद्रेश महाराज का संदेश: विरह और प्रतीक्षा ही प्रेम का सच्चा स्वरूप • नशे की लत भविष्य की संभावनाओं को बर्बाद कर देती है - रमेश अग्रवाल • आईआईएसईआर मोहाली में जुटेंगे गुजरात के 48 युवा, पंजाब की विरासत और विकास को करीब से जानेंगे • श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब • रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव

चंडीगढ़

More News

समर्थ जियो के 150 विशेष बच्चों ने टाइटैनिक शिप कार्निवल का किया दौरा

Updated on Sunday, October 25, 2026 20:22 PM IST

मनोरंजन और खुशी के पलों के साथ बच्चों को मिला एक यादगार अनुभव

चंडीगढ़: विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें मनोरंजन के साथ एक नया अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से समर्थ जियो संस्थान, सेक्टर-15 के 150 विशेष बच्चों के समूह ने सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में अपैक्स इंटरनेशनल द्वारा चल रहे "टाइटैनिक शिप कार्निवल" का दौरा किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्निवल का भ्रमण उनके लिए आनंद, रोमांच और यादगार पलों से भरपूर अनुभव रहा।

अपैक्स इंटरनेशनल के निदेशक अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों को सामान्य जीवन की गतिविधियों से जोड़ना, उनकी खुशियों को बढ़ावा देना और उन्हें एक ऐसा वातावरण प्रदान करना था, जहां वे खुलकर आनंद उठा सकें। कार्निवल के दौरे ने बच्चों को अपनी दिनचर्या से अलग कुछ नया देखने और अनुभव करने का अवसर दिया।

सामारा ग्रुप के प्रबंधक मनोज अरोड़ा और संजीव अग्रवाल ने बताया कि विशेष बच्चों के जीवन में ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ये न केवल उनके मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन और घूमने-फिरने के ऐसे अवसर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम हैं।

समर्थ जियो संस्थान, सेक्टर-15 की इस पहल ने यह संदेश दिया कि विशेष बच्चों को भी समाज में समान अवसर, सम्मान, खुशियां और बेहतर अनुभव प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है कि वह विशेष बच्चों की जरूरतों को समझे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे।

टाइटैनिक शिप कार्निवल का यह दौरा बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता, समानता और समावेशिता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ विशेष बच्चों के जीवन में खुशियों के नए रंग भरने का काम करते हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

: एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

आईआईएसईआर मोहाली में जुटेंगे गुजरात के 48 युवा, पंजाब की विरासत और विकास को करीब से जानेंगे

: आईआईएसईआर मोहाली में जुटेंगे गुजरात के 48 युवा, पंजाब की विरासत और विकास को करीब से जानेंगे

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

: रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां

: दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज़ श्री अंकुश पंघाल एवं श्री सचिन सिवाच का सम्मान

: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज़ श्री अंकुश पंघाल एवं श्री सचिन सिवाच का सम्मान

'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़

: 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़

70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

X