Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

Updated on Saturday, October 17, 2026 22:09 PM IST

दिव्य रामायण युवा कला मंच के पांचवें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी; 65-65 फुट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी होंगे आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर: दिव्य रामायण युवा कला मंच, सेक्टर-49, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित पांचवें रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव में इस बार भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। विजयदशमी पर 70 फुट ऊंचे रावण तथा 65-65 फुट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन मुख्य आकर्षण होगा। दशहरे के दिन दोपहर तीन बजे सेक्टर-50 स्थित प्रोग्रेसिव सोसायटी मंदिर से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी उसके बाद रावण दहन का मुख्य प्रोग्राम शाम 6 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही ग्रीन पटाखों और भव्य आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। राम भक्तों की सुविधा के लिए बैठने के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।
संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल महोत्सव में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे, इसके अलावा अरुण सूद, आईएएस अधिकारी प्रद्युमन और आईपीएस अधिकारी अनुराग दारू सहित राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के भी पहुंचने की जानकारी दी गई है।

प्रधान चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में पांच वर्षों में ट्राइसिटी में बनाई विशिष्ट पहचान
दिव्य रामायण युवा कला मंच ने पांच वर्षों में ट्राइसिटी में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समर्पण, कलाकारों का अभिनय और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प इसकी सफलता का प्रमुख आधार है। प्रधान चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से जुटी हुई है।

कलाकारों का समर्पण और अभिनय बना रामलीला की पहचान
भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे सुमित सेठी को राम का किरदार निभाने का 25 वर्षों का अनुभव है और वह पिछले तीन वर्षों से इस संस्था से जुड़े हैं। माता सीता की भूमिका इस वर्ष पहली बार थिएटर कलाकार शुबरा सिंह निभा रही हैं, जबकि लक्ष्मण की भूमिका में आशीष रौतेला पिछले पांच वर्षों से मंचन कर रहे हैं। हनुमान जी की भूमिका इस वर्ष पहली बार प्रशांत निभा रहे हैं। वह पहले भी संस्था की रामलीला में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं।
रावण और राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले अश्विनी शर्मा चंडीगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत हैं। वह कई वर्षों से रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म ‘साईं महिमा’ में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा वह कई फिल्मों और पंजाबी धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की डायल-112 पीसीआर इकाई के गीत के निर्देशन एवं अभिनय में योगदान दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक जागरूकता पर आधारित ई-चालान फिल्म का निर्देशन और जनहित में जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटकों में भी भागीदारी की है।

आधुनिक तकनीक और संगीत से सजी रामलीला

60 फुट का मंच, 50 फुट की एआई आधारित एलईडी स्क्रीन और प्रभावशाली संगीत बढ़ा रहे आयोजन की भव्यता
रामलीला के मंचन को आकर्षक बनाने के लिए 60 फुट का विशाल मंच और 50 फुट की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से संचालित एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। पारंपरिक रामायण के प्रसंगों को आधुनिक दृश्य तकनीक और प्रभावशाली संगीत के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। संगीत के क्षेत्र में पार्श्व गायक जोड़ी का विशेष योगदान है।
संस्था का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। पदाधिकारियों, कलाकारों, सहयोगियों और राम भक्तों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दे रहा है।

Have something to say? Post your comment
सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

X