Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

Updated on Wednesday, October 14, 2026 20:48 PM IST

चंडीगढ़ - ट्राईसिटी और आसपास क्षेत्र के निवासियों के लिए मनोरंजन और कला का एक अनूठा संगम लेकर 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' की शुरुआत हो चुकी है। इतिहास के सबसे प्रसिद्ध समुद्री जहाज 'टाइटैनिक' की थीम पर आधारित यह मेला इस समय पूरे ट्राईसिटी में आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। अपैक्स इंटरनेशनल और समारा ग्रुप के आपसी सहयोग से आयोजित यह कार्निवाल सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में चल रहा है। 

टाइटैनिक शिप कार्निवाल' के बारे में जानकारी देते हुए अपैक्स इंटरनेशनल और समारा ग्रुप के प्रबंधकों ने बताया कि कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विशालकाय टाइटैनिक रेप्लिका है, यानि टाइटैनिक जहाज का एक विशाल और हूबहू दिखने वाला मॉडल (प्रतिकृति) है। लोग इसके सामने खड़े होकर यादगार तस्वीरें और सेल्फी ले सकते है। साउथ के 100 कारीगरों द्वारा लगभग 25 दिनों में तैयार इस 250 फ़ीट लंबे और 45 फ़ीट ऊंचे टाइटैनिक जहाज को कार्निवाल के प्रवेश द्वार और आंतरिक हिस्सों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि विज़िटर्स को 1912 के ऐतिहासिक टाइटैनिक काल का जीवंत अहसास हो सके। 

प्रबंधकों ने बताया कि टिकट लेकर शिप के प्रवेश द्वार से एंटर होने के बाद अंदर कॉरिडोर में बिछे हुए मखमली कालीन पर चलते हुए लोगों को शिप में होने का ही एहसास होता है। प्रवेश द्वार से अंदर पहुंचने पर एक सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है। जिसमे आकर्षक सोफासेट और झूमर लगाए गए और 50'×30' के सेल्फी जोन की दीवारों पर टाइटैनिक शिप के किरदारों की तस्वीरों को लगाया गया। जिनके आगे विज़िटर्स खड़े होकर सेल्फी ले सकते हैं। वहीं शिप के ऊपर डेक को भी तैयार किया गया, जिसपर जाकर भी विज़िटर्स सेल्फी या यादगारी तस्वीरे ले सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मनोरंजन के लिए बच्चों और वयस्कों के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक और रोमांचक झूले उपलब्ध हैं। इसके साथ साथ मेले में लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल्स और हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) की खरीदारी के लिए विशेष बाजार सजाया गया है। मेले में 70 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं। यहाँ पर मेले में आने वाले लोग अपनी जरूरत अनुसार अपने उपयोग की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों के डांडिया का भी आयोजन किया जा रहा है।

मेले के मुख्य आयोजक ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा, कि हमारा उद्देश्य शहरवासियों को एक ऐसा पारिवारिक माहौल देना है जहां वे मनोरंजन के साथ-साथ इतिहास के एक मशहूर पन्ने को करीब से महसूस कर सकें। टाइटैनिक थीम को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और हर उम्र के लोग यहाँ का आनंद ले रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

10-11 अक्टूबर को पंजाब और चंडीगढ़ में डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस आयोजित करेगा मेगा इमिग्रेशन सेमिनार

: 10-11 अक्टूबर को पंजाब और चंडीगढ़ में डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस आयोजित करेगा मेगा इमिग्रेशन सेमिनार

X