Hindi English Friday, 23 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया • श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर इंद्रेश महाराज का संदेश: विरह और प्रतीक्षा ही प्रेम का सच्चा स्वरूप • नशे की लत भविष्य की संभावनाओं को बर्बाद कर देती है - रमेश अग्रवाल • आईआईएसईआर मोहाली में जुटेंगे गुजरात के 48 युवा, पंजाब की विरासत और विकास को करीब से जानेंगे • श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब • रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां

चंडीगढ़

More News

एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

Updated on Friday, October 23, 2026 16:31 PM IST

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के साथ मिलकर किया आयोजन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा स्टेट चैप्टर द्वारा 'रेज़िंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस' (रैंप) कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को महत्वपूर्ण जानकारी, व्यावहारिक समझ, संस्थागत समर्थन और विकास के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना था, ताकि वे अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर कर सकें।

पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री जिज्ञासा नरूला ने प्रतिभागियों और विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत करते हुए जागरूकता, क्षमता निर्माण और उद्योग की भागीदारी के माध्यम से एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पहले सत्र में साइबर सुरक्षा अनुपालन और ऑडिट सलाहकार तथा 'साइबर स्पलंक साइबर सिक्योरिटी' के संस्थापक तरुण मल्होत्रा ने आज के व्यावसायिक माहौल में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। उन्होंने सामान्य साइबर खतरों, डेटा सुरक्षा के तरीकों और एमएसएमई के लिए सुरक्षित डिजिटल संचालन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। दूसरे सत्र में पीएचडीसीसीआई के मुख्य अर्थशास्त्री और भारत सरकार के 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट मिशन' के नोडल अधिकारी सनत कुमार ने निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने के इच्छुक एमएसएमई के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। कैनम के मानव संसाधन प्रमुख सुरिंदर कोहली ने उत्पादक, प्रेरित और भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने में प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस सत्र में एमएसएमई की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रभावी एचआर प्रथाओं को विकसित करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एनएसई/बीएसईआई के 'सहायक कंसल्टेंट' के प्रबंध निदेशक, संदीप साहनी ने एमएसएमई के लिए वित्त जुटाने और व्यवसाय विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment
आईआईएसईआर मोहाली में जुटेंगे गुजरात के 48 युवा, पंजाब की विरासत और विकास को करीब से जानेंगे

: आईआईएसईआर मोहाली में जुटेंगे गुजरात के 48 युवा, पंजाब की विरासत और विकास को करीब से जानेंगे

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

: रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां

: दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज़ श्री अंकुश पंघाल एवं श्री सचिन सिवाच का सम्मान

: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज़ श्री अंकुश पंघाल एवं श्री सचिन सिवाच का सम्मान

'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़

: 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़

70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

X