चंडीगढ़ - 3 नवम्बर को वार्ड नं 4 में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में विनोद कुमार व उनके साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए । कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष डीएसपी विजय पाल सिंह , श्रीमति दीपा दुबे उपाध्यक्ष एवं अवतार सिंह मौजूद रहे ।
इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के समाने विनोद कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली और कहा कि वे पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे। पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद विनोद कुमार के समर्थकों ने भरी उत्साह दिखाते हुए आम आदमी पार्टी की आने वाले चुनाव में जीत के लिए नारे लगाए वो मिठाई वितरित की।