Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जिला न्यायालय पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में 11 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Updated on Thursday, April 25, 2024 15:37 PM IST

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम श्री राजेश कुमार यादव ने दी जानकारी

राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक सम्बंधित केस, पारिवारिक मामलों, एमएसीटी केस , ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना, मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य मामलों का किया जायेगा निपटारा

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अलग से स्थापित किया जाएगा हैल्प डैस्क


पंचकूला - जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिरोही के मार्गदर्शन में 11 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दोनों जगह अलग-अलग बेंच स्थापित किए जयेंगे।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंचो द्वारा अलग-अलग मामलों की सुनवाई की जाएगी जिसमें चेक सम्बंधित केस, पारिवारिक मामले, एमएसीटी केस ,138 एनआई एक्ट, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना, मोटर वाहन अधिनियम , फौजदारी व दीवानी मुकदमें सहित अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए जिला न्यायालय परिसर में लिटिगेशन हॉल के सामने और डीसी ऑफिस की बिल्डिंग के सामने हैल्प डैस्क भी स्थापित किया जा रहा है।जहां पर पैरों लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा मामलों को लोक अदालत में रखें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , पंचकूला में हैल्पलाइन नंबर 0172-2585566 पर सम्पर्क किया जा सकता है। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लम्बित मामलों का निपटारा किया जा सकता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला ने यह भी बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में माह में दो बार जेल लोक अदालत का आयोजन पहले एवं तीसरे बुधवार को किया जाता है । इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमें स्थायी लोक अदालत में लगाकार निपटाए जा सकते हैं। स्थायी लोक अदालत, जिला एडीआर सेंटर, पंचकूला में स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसमें मुकदमें लगा सकते है। उन्होंने जनसाधारण से अपील की कि वे लोक अदालत में लम्बित मुकदमें व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमें रख कर उनका निपटारा करवाए । लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती।

उन्होंने बताया की लोक अदालत में जायदा से जायदा ऑनलाइन ट्रैफिक चलान भी रखे जायेंगे। ट्रैफिक पुलिस को कहा गया कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक ऑनलाइन चालान रखें तथा लोगों को फोन पर सूचित करें कि वे अपने चालान लोक अदालत में निपटाएं। साथ ही पंचकूला, रायपुररानी, मोरनी, बरवाला, कालका के तहसीलदारों को म्यूटेशन के मामलों का निपटारा कर डीएलएसए कार्यालय को सूचित करने के लिए भी कहा गया है। लोक अदालत से पहले बैठकें की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके। कानूनी सहायता अधिवक्ता गांवों व बस्तियों में कैंप लगाकर लोगों को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दे रहे है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X