Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बीएलओ के लिए वोटर्स इन क्यू एप का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Updated on Wednesday, May 01, 2024 16:22 PM IST

वोटर्स इन क्यू एप से मिलेगी बूथ पर लाइन में लगे मतदाताओं की संख्या की जानकारी - यश गर्ग

एप पर हर आधा घंटे में अपडेट होगी जानकारी, भीड़ कम होने पर वोटर जा सकेंगे वोट डालने - जिला निर्वाचन अधिकारी


पंचकूला  - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  यश गर्ग की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ के लिए वोटर्स इन क्यू एप का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यश गर्ग ने सभी बूथ स्तर अधिकारियों को वोटर्स इन क्यू एप के बारे में दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ को वोटर्स इन क्यू एप चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।


इस दौरान सभी बीएलओ का बूथ वाइज पंजीकरण करने उपरांत प्रत्येक की आईडी तैयार की गई। इस आईडी के माध्यम से बीएलओ अपने-अपने बूथ की हर आधा घंटे बाद वोट डालने पहुंचे वोटरों की संख्या को वोटर्स इन क्यू एप पर अपडेट करेंगे। इसमें वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोगों की कुल संख्या, महिला और पुरूषों का डाटा भी अपडेट किया जा सकेगा।

यश गर्ग ने बताया कि अब मतदाताओं को वोट डालने में अधिक देर तक लाईन में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, भारत निर्वाचन आयोग ने एक ऐसी एप लाॅच की है, जिसके माध्यम से मतदाता मतदान केन्द्रों पर वोटरों की संख्या की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं और भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकेंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है। इस एप के माध्यम से मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर आने वाले वोटरों की संख्या की जानकारी ले सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केन्द्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापिस चले जाते हैं लेकिन अब इस एप के माध्यम से मतदान केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी।


उन्होंने बताया कि वोटर इस एप को प्ले स्टोर EQMS Hayana या Voter in Queue लिखकर डाउनलोड कर सकते हैं। एप में दो बटन होंगे। पहले पर बीएलओ और दूसरे पर सिटीजन लिखा होगा। सिटीजन वाला बटन दबाने से जिला, विधानसभा और बूथ की जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद डिसप्ले पर लाइन में लगे वोटरों की जानकारी आ जाएगी। इस प्रक्रिया से पूरे जिला के बूथों की जानकारी ली जा सकती है।


गर्ग ने बताया कि इस मोबाइल एप का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, चुनाव नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X