Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

Updated on Monday, August 03, 2026 09:47 AM IST

सावन के प्रथम सोमवार पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की

लखनऊ, 03 अगस्त 2026 - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन एवं पुण्य अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, वैभव और खुशहाली का निरंतर संचार हो।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अपने दिन की शुरुआत "पार्वती पते हर-हर महादेव" के पावन उद्घोष के साथ की तथा भगवान शिव का स्मरण करते हुए सभी के कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। यह भगवान शिव की आराधना का सर्वाधिक पवित्र एवं पुण्यदायी काल माना जाता है। सावन का प्रत्येक सोमवार श्रद्धा, भक्ति, संयम, तप, साधना एवं आत्मशुद्धि का विशेष अवसर प्रदान करता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना करते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि भगवान शिव करुणा, त्याग, धैर्य, समरसता, न्याय एवं लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, सेवा, सदाचार, आत्मसंयम तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सावन का पावन पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागृति तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद समाज को एकता, शांति और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उपमुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वे सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण राष्ट्र पर अपनी असीम कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन पर्व प्रत्येक नागरिक के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करे।

श्री मौर्य ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सावन के पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासन के साथ मनाएं तथा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा शिव मंदिरों में सुगम जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व में ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

अंत में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुनः सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को सावन के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, वैभव, आनंद एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

दिल्ली में मनोहर का मोदी माडल, 50 लाख लोगों को राहत, 1511 अवैध कालोनियां नियमित

: दिल्ली में मनोहर का मोदी माडल, 50 लाख लोगों को राहत, 1511 अवैध कालोनियां नियमित

X