हिसार, 22 फरवरी (अभीतक न्यूज़) : स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराये का 12वां वार्षिक महोत्सव 25 फरवरी को कन्या गुरुकुल घिराय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए गुरुकुल प्राचार्या सुनीता आर्या ने बताया कि वैदिक परंपरा, आधुनिक शिक्षा एवं सृजनात्मक समाज की संरचना के पवित्र उद्देश्य को लेकर कन्या गुरुकुल घिराय का 12वां वार्षिकोत्सव 25 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
सुनीता आर्या ने बताया कि 19 फरवरी को प्रात: हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का आरंभ होगा जिसकी पूर्णाहूति 25 फरवरी को होगी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी हरिहरानंद जी करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन चौ. बिरेन्द्र सिंह सांसद राज्यसभा एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रभारी द्वारा किया जाएगा व अध्यक्षता विनोद भ्याणा मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेठ छबीलदास गोयल, डायरेक्टर एआरसी ट्रांस्पोर्ट कंपनी मुंबई व जगदीश जिंदल उद्योगपति व आत्माराम गोदारा पूर्व विधायक होंगे। कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे सेठ छबीलदास के कर कमलों द्वारा प्रधान इन्द्रजीत आर्य की अध्यक्षता में पंडित नेकीराम शास्त्री ब्लॉक छात्रावास का शिलान्यास किया जाएगा। दोपहर 2 बजे औमप्रकाश गुप्ता फरीदाबाद के कर कमलों से उद्योगपति जगदीश जिंदल की अध्यक्षता में यज्ञशाला का शिलान्यास किया जाएगा।