चण्डीगढ़, 19 फरवरी- हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान पर पदोन्नत किया है।
इनमें हरियाणा राज्य औद्योगिक एंव ढ़ांचागत विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री तरूण बजाज व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड़ के मुख्य प्रशासक श्री टी वी एस एन प्रसाद केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर श्री आर के खुल्लर शामिल हैं। श्री खुल्लर को प्रफोर्मा पदोन्नति दी गई है।