चंडीगढ़, 21 फरवरी- हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
प्राथमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डी. सुरेश को प्रबन्ध निदेशक हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
उद्योग एवं वाणिज्य तथा खान एवं भू-विज्ञान के निदेशक, हरियाणा राज्य लघु उद्योग निगम, हरियाणा राज्य हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्टस निगम, हरियाणा टेनरिज, जीन्द के प्रबन्ध निदेशक टी. एल. सत्यप्रकाश को प्राथमिक शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
गृह-2 विभाग की अतिरिक्त सचिव तथा गुरूद्वारा चुनाव की संयुक्त आयुक्त तथा पशु पालन एवं डेयरी विभाग की अतिरिक्त सचिव ए.मोना श्रीनिवास को हिपा, गुड़गांव का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।