हिसार, 26 फरवरी : गांव भिवानी रोहिल्ला में विशाल कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए भिवानी रोहिल्ला क्रिकेट क्लब के प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 तथा द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए होगा। मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार राशी 2100 रूपए होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी विष्णु शर्मा करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जयबीर सिंह करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश टाक गंगवा व विजेन्द्र झाझडिय़ा रावलवास खुर्द होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 70 टीमें भाग लेंगी।