Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 550 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये - श्रीमती भुक्कल

Updated on Wednesday, February 27, 2013 12:23 PM IST

चंडीगढ़, 27 फरवरी-हरियाणा सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 550 रूपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का निर्णय लिया है तथा लाभानुभोगियों को पहली अप्रैल, 2012 से इसके बकाया का भुगतान किया जायेगा।

            यह जानकारी हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के कृष्णपाल गुज्जर द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सदन को दी।

            श्रीमती भुक्कल ने सदन को अवगत करवाया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत कुल लाभानुभोगियों की संख्या 12 लाख 87 हजार 697 है, जिनमें 2 लाख 92 हजार 229 लाभानुभोगियों को 700 रुपये मासिक तथा 9 लाख 83 हजार 531 को 550 रूपये मासिक दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता राशि 300 रुपये से बढ़ाकर 500  रूपये व 700 रुपये मासिक की है जबकि 1 अप्रैल, 2010 से 550 रुपये मासिक की गई थी।

            उन्होंने बताया कि शून्य से 18 साल आयु वर्ग के शत प्रतिशत विकलांग बच्चों को 700  रूपये मासिक पेंशन दी जा रही है। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि इस समय अशक्त जनों तथा विधवा पेंशन बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है।

            श्रीमती भुक्कल ने इनेलो के कृष्ण कम्बोज द्वारा गांव खारिया, सिरसा में आईटीआई खोलने के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि सिरसा जिले में चार सरकारी आईटीआई संचालित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के वर्ष 2005 से अब तक प्रदेश में 31 नई आईटीआई तथा 22 वीईआई खोली गई है जबकि पिछली सरकार के 1999 से 2005 तक के कार्यकाल में केवल पांच आईटीआई खोली गई थी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X