चंडीगढ़, 21 फरवरी- हरियाणा सरकार ने एक और दो जून, 31 अगस्त, एक सितम्बर, एक, दो और तीन नवम्बर तथा एक दिसम्बर, 2013 को राजपत्रित अवकाश पड़ने के कारण सरकार के सभी राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मई, अगस्त, अक्तूबर और नवम्बर मास के लिए वेतन एवं भत्ते, पेंशन और पारिवारिक पेंशन 31 मई, 30 अगस्त, 31 अक्तूबर और 29 नवम्बर को ड्रा करके वितरित की जाएगी। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।