चंडीगढ़, 19 फरवरी - हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सिंह को रोहतक के गांव गद्दी खेडी के निवासी राजफल से उसके द्वारा बनाई गई सड़क की बकाया राशि की एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राजेन्द्र सिंह के विरुद्ध राज्य सतर्कता ब्यूरो के रोहतक थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।