हिसार, 27 फरवरी: नगर निगम चुनावों की सरगर्मियां शहर में तेज हो गई हैं तथा विभिन्न वार्डों से प्रत्याशी अपनी ताल ठोंक रहे हैं। वार्ड नं. 18 के गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों, बुजुर्गों तथा युवाओं की हुई पंचायत में सर्वसम्मति से हजकां की युवा विंग के जिलाध्यक्ष इन्द्रोश गुर्जर को नगर निगम चुनावों में वार्ड 18 से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया गया।
इन्द्रोश गुर्जर पूर्व में भी वार्ड 29 से पार्षद रह चुके हैं और हिसार नगर निगम बनने के बाद वार्ड 29 बदलकर वार्ड 18 हो गया है, जिसमें ज्यादातर क्षेत्र वही हैं। इन्द्रोश गुर्जर ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निवारण के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।