Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

Sports

राहुल के शतक से टीम इंडिया संभली, 319 रन जोडें

राहुल के शतक से टीम इंडिया संभली, 319 रन जोडें

कोलंबो - ओपनर लोकेश राहुल (108) के शानदार शतक और कप्तान विराट कोहली (78) तथा रोहित शर्मा (79) के बेहतरीन अर्द्धशतकों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 319 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। रोहित शर्मा का विकेट गिरते ही दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। रिद्धिमान साहा 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल ने 190 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाया। करियर का चौथा मैच खेल रहे राहुल का यह दूसरा शतक है।

जीत के साथ क्लार्क को विदाई देना चाहेगा आस्ट्रेलिया

जीत के साथ क्लार्क को विदाई देना चाहेगा आस्ट्रेलिया

लंदन - इंग्लैंड  ने भले ही एशेज अपने नाम कर ली हो लेकिन कप्तान एलेस्टेयर कुक बृहस्पतिवार से यहां शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। यह आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई मैच है। कुक की टीम ने चौथा टेस्ट एक पारी और 78 रन से जीतकर सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने उस मैच में 15 रन देकर 8 विकेट लिये। आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 111 गेंद और 60 रन के भीतर सिमट गई थी। इंग्लैंड की किसी टीम ने घरेलू सीरीज में 4 एशेज टेस्ट नहीं जीते, लेकिन अब वे इसकी दहलीज पर हैं।

कुमार संगाक्कारा के लिए यादगार होगा आखिरी टेस्ट

कुमार संगाक्कारा के लिए यादगार होगा आखिरी टेस्ट

कोलंबो - भारत को अप्रत्याशित हार देकर सीरीज में बढ़त कायम कर चुकी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम अपने महान बल्लेबाज कुमार संगाक्कारा को उनके करियर के आखिरी टेस्ट में जीत के साथ विजयी विदाई देने और इसे यादगार बनाने की तैयारी में है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद यदि 20 अगस्त से शुरू होने जा रहे दूसरे और संगाक्कारा के विदाई टेस्ट में मेजबान टीम जीत दर्ज करती है तो वह न सिर्फ अपने महान खिलाड़ी को विजयी विदाई दे पाएगी, बल्कि सीरीज भी कब्जा लेगी।

सायना नेहवाल ने कहा मेरी कामयाबी का सेहरा  कोच को

सायना नेहवाल ने कहा मेरी कामयाबी का सेहरा कोच को

नई दिल्ली - विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम करने वालीं भारतीय शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपनी जीत का श्रेय कोच विमल कुमार को देते हुए कहा है कि उनके कोच की कड़ी मेहनत की वजह से ही वह अपना शत-प्रतिशत देने में कामयाब हो सकीं। विश्व की नंबर दो शटलर सायना ने कहा कि विमल कुमार ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया और अहसास कराया कि वह अंतरराष्ट्रीय सर्किट में भी बेहतर कर सकती हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के कुछ प्लेयर्स हो सकते हैं मैच फिक्सिंग में शामिल

किंग्स इलेवन पंजाब के कुछ प्लेयर्स हो सकते हैं मैच फिक्सिंग में शामिल

नई दिल्ली- आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रिटी जिंटा को शक है कि उनके कुछ खिलाड़ी मैच हारने से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। जिंटा ने इस महीने बीसीसीआई अफसरों के साथ हुई मीटिंग में यह बात कबूली है। रिपोर्ट में मुताबिक, प्रिटी जिंटा और आईपीएल वर्किंग ग्रुप की मीटिंग आठ अगस्त को हुई थी। इसमें जिंटा ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों को बेहद करीब से महसूस किया था। वह इसके खिलाफ बोलना चाहती थीं, लेकिन उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं था। जिंटा के मुताबिक, उन्हें कुछ मौकों पर ऐसा महसूस हुआ कि उनकी टीम से जुड़े कुछ मैचों के नतीजे पहले से ही तय थे।

टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ी चोटिल ओपनर धवन श्रीलंका दौरे से बाहर

टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ी चोटिल ओपनर धवन श्रीलंका दौरे से बाहर

कोलंबो - टीम इंडिया गाले में श्रीलंका से पहला टेस्ट अप्रत्याशित रूप से हारने के झटके से अब तक उबर भी नहीं पाई थी कि उसे फार्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन के चोट के कारण शेष दौरे से बाहर हो जाने से बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक बयान में यह पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि शिखर टीम इंडिया के शेष श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। धवन को गाले में पहले टेस्ट के दौरान दाएं हाथ में चोट लगी थी। धवन के हाथ के और टेस्ट कराए जाने से इस बात की पुष्टि हुई है कि उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर है और इस चोट से उबरने में उन्हें चार से छह सप्ताह का वक्त लगेगा।

ऑलराउडर बिन्नी की एंट्री से भज्जी के लिए खतरे की घंटी

ऑलराउडर बिन्नी की एंट्री से भज्जी के लिए खतरे की घंटी

नई दिल्ली - टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह के लिए गाले में निराशाजनक प्रदर्शन और भारत की हार के बाद खतरे की घंटी बज गई है। भारत यदि पहला टेस्ट जीत जाता तो हरभजन को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं होती और स्टुअर्ट बिन्नी को 16वें खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया से जोडऩे की नौबत नहीं आती। पी सारा ओवल की पिच श्रीलंका में तेज गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा मददगार पिच मानी जाती है। ऐसे में यदि कप्तान विराट कोहली तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला करते हैं तो हरभजन को बाहर होना पड़ सकता है।

सायना नेहवाल की ऐतिहासिक जीत, पहली बार सिल्वर पदक जीता

सायना नेहवाल की ऐतिहासिक जीत, पहली बार सिल्वर पदक जीता

जकार्ता -  भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होने का इतिहास तो रच दिया, लेकिन उनका विश्व चैंपियन बनने का सपना रविवार को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों पराजय के साथ टूट गया। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंची दूसरी सीड सायना को टॉप सीड मारिन ने 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-19 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। सायना को इस हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जो विश्व चैंपियनशिप में छह मौकों पर उनका पहला पदक है।

टीम इंडिया आज जीत कर देंगी आजादी का तोहफा

टीम इंडिया आज जीत कर देंगी आजादी का तोहफा

गाले में शिखर और विराट के बल्ले से टूटा 22 साल पुराना रिकार्ड

गाले में शिखर और विराट के बल्ले से टूटा 22 साल पुराना रिकार्ड

अश्विन ने पहले ही दिन ढहाई लंका

अश्विन ने पहले ही दिन ढहाई लंका

लाहौर हमला जिंदगी का खौफनाक पल : कुमार संगाकारा

लाहौर हमला जिंदगी का खौफनाक पल : कुमार संगाकारा

रोहित शर्मा को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

रोहित शर्मा को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

सानिया को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार

सानिया को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार

फर्ग्युसन-जंपा की गेम प्लान ने भारत से छीना मैच

फर्ग्युसन-जंपा की गेम प्लान ने भारत से छीना मैच

पहले टेस्ट से पहले विजय आउट, सलामी जोड़ी को लेकर अटकलें

पहले टेस्ट से पहले विजय आउट, सलामी जोड़ी को लेकर अटकलें

34 साल का होता तो ले लेता संन्यास - स्टुअर्ट ब्रॉड

34 साल का होता तो ले लेता संन्यास - स्टुअर्ट ब्रॉड

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभांरभ आज से

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभांरभ आज से

फ्रांस के बाद अब स्पेन को धूल चटाने उतरेगा भारत हॉकी टीम

फ्रांस के बाद अब स्पेन को धूल चटाने उतरेगा भारत हॉकी टीम

विराट कोहली की अगुवाई में मिशन श्रीलंका आज से

विराट कोहली की अगुवाई में मिशन श्रीलंका आज से

भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराकर बनाई बढ़त

भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराकर बनाई बढ़त

श्रीलंका दौरा: बातों-बातों में कोहली ने रणनीति का किया खुलासा

श्रीलंका दौरा: बातों-बातों में कोहली ने रणनीति का किया खुलासा

जिम्बाब्वे ने धुना विश्व कप उपविजेता न्यूजीलैंड

जिम्बाब्वे ने धुना विश्व कप उपविजेता न्यूजीलैंड

ऑस्टेलिया-ए टीम ने कब्जाई सीरीज

ऑस्टेलिया-ए टीम ने कब्जाई सीरीज

खेल रत्न के लिए सानिया की सिफारिश

खेल रत्न के लिए सानिया की सिफारिश

Back Page 11
X