लंदन - आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि यदि वह 34 वर्ष के होते तो संभवत: अभी संन्यास ले लेते। ब्रॉड ने कहा कि उन्होंने एशेज टेस्ट में 15 रनों पर आठ विकेट लेने जैसे प्रदर्शन के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा हैं। ब्रॉड ने कहा कि मुझे अभी भी अपने प्रदर्शन के बारे में विश्वास नहीं हो पा रहा है, क्योंकि इसके बारे में तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। मेरा यह प्रदर्शन मुझे हमेशा याद रहेगा