कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न
चंडीगढ़ - सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में 15 और 16 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और दिल्ली से करीब 200 खिलाड़ियों ने U-11 से लेकर U-65 वर्ष तक विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट का आयोजन जसविंदर सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के साथ-साथ कारगिल युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देना था।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कारगिल शहीद कैप्टन दीपक बत्रा के भाई श्री विशाल बत्रा का दौरा रहा। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन को विशेष भावनात्मक महत्व प्रदान किया।
आयोजकों ने GTTA – Table Tennis Academy और Grace Sports के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं Spinnova के मालिक श्री पवन को प्रोफेशनल ऑनलाइन टूर्नामेंट मैनेजमेंट सिस्टम उपलब्ध कराने तथा इवेंट टेक्निकल हेड श्री मनीष सैनी को तकनीकी संचालन के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।
खिलाड़ियों, अधिकारियों और अभिभावकों के लिए दोनों दिन नाश्ता व दोपहर का भोजन तथा पूरे समय चाय की व्यवस्था की गई थी। आयोजन ने खेल, खेल भावना, देशभक्ति और राष्ट्र के वीर जवानों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।