नई दिल्ली - ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के सहायक कोच स्टूअर्ट लॉ ने टीम इंडिया का कोच बनने का इच्छा जाहिर की है। लॉ ने कहा कि वह भारतीय टीम के सीनियर खिलाडिय़ों के साथ काम करना चाहता हूं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, मैं दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ काम करना पसंद करूंगा। अगर कोई मेरे पास टीम का कोच बनने का प्रताव लेकर आता है तो मुझे खुशी होगी। 46 साल के लॉ ने लंबे समय तक उपमहाद्वीप में काम किया है, लेकिन भाषा की परेशानी से वह इनकार नहीं कर रहे।