हरारे - मुरली विजय और अंजिक्य रहाणे से बल्लेबाजी और बाद में भुवनेश्वर कुमार से गेंदबाजी में मिली अच्छी शुरुआत के दम पर भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां जिम्बाब्वे को 62 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। जिम्बाब्वे के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने टास जीतकर फिर से भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा जिसे मुरली विजय और कप्तान अंजिक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिये 26 ओवरों में 112 रन जोडक़र अच्छी शुरुआत दिलायी।
अच्छी फार्म में चल रहे अंबाती रायुडु ने 50 गेंदों पर 41 रन बनाये। भारत ने 8 विकेट पर 271 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे टीम को एक के बाद एक झटके देकर बडी सांझेदारी ने होने दी और मैच अपनी झोली में डाल दिया। चिभाभा ने 7 2 रनों का योगदान दिया