लंदन - मैदान पर चोट लगने से एक और क्रिकेटर की मौत हो गई है। ब्रिटिश तमिल यवुक बी पद्मनाभन को बीते रविवार को एक मैच के दौरान सीने में गेंद लग गई थी। पद्मनाभन की उम्र महज 24 साल थी। वह लांग डिटन में ब्रिटिश तमिल क्रिकेट लीग (बीटीसीएल) में एमपी स्पोर्ट्स क्लब के लिए डिविजन थ्री का एक मैच खेल रहे थे। पद्मनाभन के स्पोर्ट्स क्लब का कहना है कि हमारे क्रिकेटर बी पद्मनाभन अब हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें बैंटिग के दौरान सीने पर चोट लग गई थी।
उनकी कम उम्र में मौत से हमारा क्लब सदमे में है। सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया है। पूरे ब्रिटेन और वहां के तमिल समुदाय में भी युवा खिलाड़ी की मौत से शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक पद्मनाभन श्री लंका के जाफना में हार्टले कालेज के स्टूडेंट था।