Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

अनाधिकारिक टेस्ट मैच में फार्म सुधारेंगे विराट कोहली

Updated on Monday, July 27, 2015 11:02 AM IST

नई दिल्ली - टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए की तरफ से अनाधिकारिक टेस्ट मैच में खेलने का निर्णय कई वजहों से लिया है। यह मैच 29 जुलाई से खेला जाना है। कोहली जब इस मैच में मैदान में उतरेंगे तो उनकी निगाहें श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मैच प्रैक्टिस पर तो रहेगी ही, साथ ही वे कंगारू-ए टीम के खिलाफ अपना रिकार्ड भी सुधारना चाहेंगे। वास्तव में कोहली पिछले काफी दिनों से क्रिकेट मैदान से दूर है। बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम के सीनियर खिलाडिय़ों को विश्राम दिया था। इस दौरान कोहली अपनी गर्लफ्रेंड व बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड के दौरे पर थे। वहां से लौटने के बाद भी अभ्यास के लिए समय नहीं निकाल पाए हैं।

 

इसके पहले कोहली बांग्लादेश दौरे पर अच्छे फार्म में नहीं थे और वह टेस्ट मैच में एकमात्र पारी में 14 रन बना पाए थे। उन्होंने तीन वन-डे मैचों में भी मात्र 16.33 की औसत से रन जुटाए थे। यही वजह थी कि श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन के वक्त कोहली ने चयनकर्ताओं से 28 जुलाई से होने वाले दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में खेलने की इच्छा जताई, जिसे बीसीसीआई व चयनकर्ताओं ने तुरंत स्वीकार कर लिया। कोहली की नेतृत्व क्षमता की असली परीक्षा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से होनी है और वे इसके लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं।  वैसे आपको बता दे कि कोहली इससे पहले भी दो बार आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मैच खेल चुके हैं और उनका इन मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

 

सितंबर 2008 में उन्होंने बंगलूर में आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 48 रन बनाए थे। इसके बाद हैदराबाद में हुए मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था। कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है और वे इस अनाधिकारिक टेस्ट में लय हासिल कर श्रीलंका जाना चाहते हैं, ताकि वहां टीम के लिए प्रेरणादायी प्रदर्शन कर सके।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X