Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

गैर अधिकारिक मैच में खुली इंडिया टीम की तैयारी की पोल, स्टार प्लेयर हुए फ्लाप

Updated on Thursday, July 30, 2015 16:11 PM IST

चेन्नई - श्रीलंका दौरे से पहले अपनी तैयारियों को परखने उतरे टेस्ट कप्तान विराट कोहली आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ यहां बुधवार से शुरू हुए भारत-ए के दूसरे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन कोई कमाल नहीं कर सके। भारत-ए की पूरी टीम पहली पारी में विपक्षी गेंदबाजों के सामने 135 रन पर ढेर हो गई। भारत-ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया, लेकिन ओपनर अभिमन्यु  मिथुन 15 रन, पुजारा 11 और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे स्टार खिलाड़ी विराट 16 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।

 

आस्ट्रेलिया-ए की आक्रामक गेंदबाजी के सामने भारत-ए की पहली पारी 68.5 ओवर में 135 रन का मामूली स्कोर बनाकर ढेर हो गई। भारत-ए की ओर से अकेले करुण नायर ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। आस्ट्रेलिया-ए की ओर से गुरिंदर संधू ने 15.5 ओवर में 25 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि एंड्रयू फेकेट ने 33 रन पर दो, स्टीव ओ कीफे ने 30 रन पर दो और एश्टन एगर ने 23 रन पर दो विकेट निकाले, जबकि मार्कस स्टोनिस ने 21 रन पर भारत-ए का एक विकेट लिया। आस्ट्रेलिया-ए ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 13 ओवरों में 43 रन बना लिए हैं और वह भारत-ए के स्कोर से 92 रन पीछे है।

 

कैमरन बेनक्राफ्ट 24 और कप्तान उस्मान ख्वाजा 13 रन पर नाबाद हैं। बेनक्राफ्ट ने 44 गेंदों में तीन चौके लगाए, जबकि ख्वाजा ने 38 गेंदों में दो चौके जड़े। विराट ने चयनकर्ताओं से इस मुकाबले में खेलने की अपील की थी, ताकि श्रीलंका दौरे से पहले वह तैयारियां मजबूत कर सकें, लेकिन वह बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। पिछले काफी समय से आउट आफ फार्म दिख रहे विराट ने आखिरी टेस्ट बांग्लादेश में खेला था और उस एकमात्र टेस्ट में भी वह मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X