Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

भारतीय हाकी के कोच पाल वॉन की छुट्टी

Updated on Tuesday, July 21, 2015 12:15 PM IST

नई दिल्ली  - भारतीय सीनियर पुरुष हाकी टीम के कोच पाल वॉन एस को उनके पद संभालने के पांच महीने बाद ही बर्खास्त कर दिया गया है। पाल वॉन ने खुद अपनी बर्खास्तगी की बात कही है, लेकिन हाकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रियो ओलंपिक से एक साल पहले भारतीय टीम के कोच को लेकर चल रही उठापठक अच्छा संकेत नहीं मानी जा रही है।

 

एक ओर खुद पाल वॉन ने हालैंड के रोटरडम स्थित अपने घर से यह पुष्टि की है कि उन्हें हाकी इंडिया ने बर्खास्त कर दिया है। इस बीच रिपोर्टों के मुताबिक केंद्रीय खेल सचिव अजीत मोहन शरण ने कहा कि बत्रा ने मंत्रालय को सूचित किया है कि वॉन एस ने अपना पद छोडऩे का पत्र भेजा है, जबकि वॉन एस का बयान ठीक इसके उलट है। 54 वर्षीय पाल वान एस बेल्जियम के एंटवर्प में एफआईएच वर्ल्ड हाकी लीग सेमीफाइनल्स समाप्त होने के बाद छुट्टियों के लिए रोटरडम चले गए थे। भारतीय टीम के साथ उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगनी जब शुरू हुई थीं, जब उन्होंने हिमाचल के शिलारू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में शुरू हुए राष्ट्रीय टीम के शिविर में समय से रिपोर्ट नहीं की थी।

 

यह बताई जा रही वजह रिपोर्टों के अनुसार माना जाता है कि वॉन एस की वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के बाद हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा के साथ सार्वजनिक रूप से बहस हुई थी। मैच के बाद बत्रा ने मैदान में प्रवेश किया और खिलाडिय़ों के साथ बातचीत करने लगे, जिस पर वॉन एस ने हस्तक्षेप करते हुए बत्रा को मैदान से जाने के लिए कहा।

 

यह बात संभवत हाकी इंडिया के अध्यक्ष को नागवार गुजरी। वान एस ने इस झगड़े की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि  बत्रा मैदान में आए। उन्होंने खिलाडिय़ों से हिंदी में कुछ बोला। मुझे लगा कि वह खिलाडिय़ों को शाबाशी दे रहे हैं, लेकिन उनके बात करने का अंदाज ऐसा नहीं था। तब मैंने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। हमने क्वार्टर फाइनल जीता था, जो बड़ी बात थी।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X