Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

मिक्सड डबल्स के सेमीफाइनल में पेस, सानिया हारीं

Updated on Friday, July 10, 2015 15:17 PM IST

लंदन - भारतीय खिलाडय़िों के लिए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार का दिन थोड़ी खुशी-थोड़े गम वाला रहा। जहां लिएंडर पेस ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने अपने वर्गों में हार का सामना करना पड़ा । पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के मार्सिन माटकोवस्की और रुस की इलेना वेसनिना की जोडी को केवल 44 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया।

 

उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिए माइक ब्रायन और बेथानी माटेक सैंड्स की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी से भिडऩा होगा। सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की दूसरी वरीयता प्राप्त जोडी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रिया के अलेक्सांद्र पेया और हंगरी की टिमिया बाबोस की पांचवीं वरीय जोड़ी से दो घंटे 21 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7, 7-9 से हार गई। सानिया की उम्मीद अब महिला युगल पर टिकी हैं जहां उन्होंने हिंगिस के साथ पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। पेस और हिंगिस की जोड़ी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर शुरु से ही हावी हो गई थी।

 

आलम यह था कि मैच में एक बार भी उन्होंने माटकोवस्की और वेसनिना को ब्रेक प्वाइंट लेने की स्थिति में नहीं पहुंचने दिया, जबकि इस बीच उन्हें अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस तोडने के जो चार मौके मिले उन सभी में वे सफल रहे। सानिया और सोरेस ने भी अच्छी शुरुआत की थी और उन्हें पहला सेट जीतने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई, लेकिन पेया और बाबोस की पांचवीं वरीय जोड़ी ने दूसरे सेट में अच्छी वापसी। वे इस सेट को टाईब्रेकर तक ले गये जिसमें उन्होंने 8-6 से जीत दर्ज की। तीसरे और निर्णायक सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों जोडियों ने शुरु में आसानी से अपनी सर्विस बचायी लेकिन पेया और बाबोस 15वें गेम में सानिया और सोरेस की सर्विस तोडऩे में सफल रहे। भारत और ब्राजीली जोड़ी ने इसके बाद वापसी की कोशिश की लेकिन अगले गेम में उन्होंने दो बार ब्रेक प्वाइंट लेने का मौका गंवाया।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X