Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

एजबेस्टन में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

Updated on Saturday, August 01, 2015 10:32 AM IST

एजबेस्टन - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से दी करारी शिकस्तइंग्लैंड ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 405 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद शानदार वापसी करने वाली इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने कार्डिफ में खेला गया पहला मुकाबला 169 रनों से जीता था।

 

स्टीवन फिन (79-6) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 265 रनों पर समेटने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें इयान बेल का शानदार अर्धशतक शामिल है। बेल ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि जोए रूट ने नाबाद 38 रन बनाए। रूट और बेल ने 51 रनों के कुल योग पर दूसरा विकेट गिरने के बाद तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। इंग्लैंड ने कप्तान एलिस्टर कुक (7) और एडम लिथ (12) के विकेट गंवाए। बेल ने 90 गेंदों पर 10 चौके लगाए, जबकि रूट ने 63 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का जड़ा। जेम्स एंडरसन (47-6) के शानदार खेल की बदौलत आस्ट्रेलिया की पहली पारी मात्र 136 रनों पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली में 281 रन बनाए थे। इसके बाद उसने फिन के कमाल के दम पर ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर सस्ते में समेटा और अपने लिए जीत की जमीन तैयार की। 

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X