नई दिल्ली - अदालत ने आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे आरोपी क्रिकेट खिलाड़यों को भले ही बरी कर दिया हो पर बीसीसीआई ने इस मामले में अपने रूख को कायम रखा है। बीसीसीआई ने क्रिकेट खिल़ाडी श्रीसंत, चव्हाण, अजित चंदीला समेत 36 आरोपियों से प्रतिबंध हटाने से इंकार कर दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि जिन खिलाडियों पर आजीबन प्रतिबंध लगा हुआ है वह प्रतिबंध लगा रहेगा उसे नहीं हटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग होती है और आपराधिक कार्रवाई अलग। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई जो अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई की रिपोर्ट के आधार पर थी लिहाजा इन पर प्रतिबंध लागू रहेगा। गौरतलब है कि केरल क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि श्रीसंत को फिर खेलने की अनुमति दी जाए लेकिन बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि दोनों क्रिकेटरों पर लगे आजीवन प्रतिबंध पुनर्विचार नहीं किया जाएगा।