Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

मसूद-यूनुस के कमाल से पाक ने जीती सीरीज

Updated on Wednesday, July 08, 2015 14:08 PM IST

पल्लेकेल - पूर्व कप्तान यूनुस खान(नाबाद 171) और ओपनर शान मसूद (125) के लाजवाब शतकों से पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीसरे और निर्णायक टेस्ट के आखिरी दिन मंगलवार को सात विकेट से पीटकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान को निर्णायक टेस्ट जीतने के लिए 377 रन का लक्ष्य मिला था और उसने सोमवार के दो विकेट पर 230 रन से आगे खेलना शुरू किया। मैच के पांचवें और अंतिम दिन पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 382 रन बनाकर सीरीज जीत ली।

 

मसूद ने 233 गेंदों पर 125 रन में 11 चौके लगाए, जबकि पाकिस्तान को जीत की मंजिल पर पहुंचाने वाले अनुभवी यूनुस ने 271 गेंदों पर 171 रन की नाबाद पारी में 18 चौके लगाए। कप्तान मिस्बाह उल हक 103 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। मंगलवार सुबह के सत्र में मसूद का विकेट 255 के स्कोर पर गिरने के बाद यूनुस और मिस्बाह ने चौथे विकेट के लिए 177 गेंदों पर 125 रन की अविजित साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। यूनुस को उनके 101 वें टेस्ट में मैच विजयी पारी के लिए मैन आफ दि मैच घोषित किया गया, जबकि सीरीज में 24 विकेट लेने वाले लेग स्पिनर यासिर शाह को मैन आफ दि सीरीज का पुरस्कार मिला।

 

आखिरी टेस्ट के पहले तीन दिन श्रीलंकाई टीम छाई हुई थी, लेकिन अंतिम दो दिन में पाकिस्तान ने गजब की वापसी करते हुये मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। कप्तान मिस्बाह ने मैच के बाद कहा कि मसूद और यूनुस ने शानदार प्रदर्शन किया और उनके शतकों ने हमारा काम आसान किया। यासिर ने अपनी गेंदों में काफी विविधता दिखाई और हमें मुकाबले में बनाए रखा। मैच के चौथे दिन इमरान खान के पांच विकेट भी बहुत महत्त्वपूर्ण रहे।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X