नई दिल्ली - विश्व कप खत्म होने के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम का कोच पद खाली पड़ा है, कभी खबर आई की सौरव गांगुली कोच बन सकते हैं तो कभी पता चला की राहुल द्रविड़ के नाम के बारे में भी बीसीसीआई चर्चा कर रहा है, लेकिन बाद में ये सभी खबरें अफवाह ही साबित हुई।अब बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने कहा है की भारतीय कोच का निर्णय जल्द ही किया जाएगा। और हो सकता है की इसका फैसला कुछ महीनों में होने वाली साउथ अफ्रीका सीरीज़ से पहले हो।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ठाकुर ने कहा,हमने कोच का नाम सजेस करने के लिए तीन लोगों की कमेटी बना दी है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, और वीवीएस लक्ष्मण हैं। हमें इनके सुझाव का इंतज़ार है। श्रीलंका दौरे तक रवि शास्त्री को ही इस टीम की कमान सौंपी गई है, और हो सकता है की आने वाली साउथ अफ्रीका सीरीज़ से पहले ही ये घोषणा हो जाए। जैसे ही ये कमेटी नाम का चयन करती है, वैसे ही बोर्ड इस विषय में विचार करेगा। कुछ दिनों पहले भारत बांग्लादेश में एक सीरीज़ खेलने गई थी, जहां वन डे सीरीज़ में भारत की पहली बार बांग्लादेश से 2-1 से हार हुई थी। इस हार के बाद ही कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे की बिना कोच के भारतीय टीम कब तक खेलेगी। अब देखना होगा की भारतीय टीम को कब तक एक कोच मिलेगा, क्योंकि आने वाले समय में टी20 विश्वकप से पहले भी काफी एहम सीरीज़ होने वाली हैं।