कोलकाता - भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी का नाम आरिया रखा और बेटी के साथ अपनी पहली फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की। शमी की बीबी हसीन जहान ने शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर बेटी को जन्म दिया था। चोट के कारण अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी ने बेटी तथा पत्नी के साथ फोटो पोस्ट कर सभी का शुक्रिया अदा किया और बेटी का नाम आरिया रखे जाने की खबर दी