लंदन - इंग्लैंड ने भले ही एशेज अपने नाम कर ली हो लेकिन कप्तान एलेस्टेयर कुक बृहस्पतिवार से यहां शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। यह आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई मैच है। कुक की टीम ने चौथा टेस्ट एक पारी और 78 रन से जीतकर सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने उस मैच में 15 रन देकर 8 विकेट लिये। आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 111 गेंद और 60 रन के भीतर सिमट गई थी। इंग्लैंड की किसी टीम ने घरेलू सीरीज में 4 एशेज टेस्ट नहीं जीते, लेकिन अब वे इसकी दहलीज पर हैं।
इंग्लैंड को चयन के मामले में 2 अहम फैसले लेने होंगे। बाजू की चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उतारना है या लेग स्पिनर आदिल रशीद को टेस्ट में पदार्पण का मौका देना है। एंडरसन की गैर मौजूदगी में ब्राड की अगुवाई में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा लिहाजा एंडरसन को लेकर कोई जोखिम उठाने की जरुरत नहीं लगती। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बगल में खिंचाव की अपनी परेशानी के कारण बृहस्पतिवार से ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट से भी बाहर हो गये हैं।
इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले 33 वर्षीय एंडरसन इसी परेशानी के कारण ट्रेंट ब्रिज में चौथे टेस्ट से भी बाहर रहे थे।जिसे इंग्लैंड ने एक पारी और 78 रन से जीतकर सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त बना ली थी। एंडरसन के पांचवें टेस्ट से बाहर हो जाने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड के स्टुअर्ट ब्राड, स्टीवन फिन और बेन स्टोक्स के साथ 4 तेज गेंदबाजों की चौकड़ी में अपना स्थान बनाये रखने की पूरी उम्मीद है।